उत्तराखंडहल्द्वानी:- अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार…… 

Spread the News

हल्द्वानी। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं।

ताजा मामला हल्द्वानी रामनगर हाईवे का बताया जा रहा है। यहां रामनगर मोटर मार्ग में धमोला के पास निजी बस ओवरटेक करने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस क्या अचानक सड़क पर पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। बाकी यात्री सुरक्षित हैं। घायलों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है।

वहीं लगातार बढ़ते सड़क हादसे प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…