उत्तराखंडदेहरादून:- देखें Video – उफनती नदी के बीच फंसे 05 लोगों के लिए देवदूत बनी SDRF, पांचों का सकुशल रेस्क्यू कर बचाई जान……..

Spread the News

देहरादून। SDRF टीम डाकपत्थर को रविवार को पुलिस चौकी डाकपत्थर से सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर पिकनिक स्पॉट के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कुछ लोग नदी के बीच फंस गए हैं।

सूचना मिलते ही SDRF टीम डाकपत्थर ASI सुरेश तोमर के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर उफनती नदी और तेज बहाव के बीच SDRF टीम ने सूझबूझ, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए लाइन जीवनगढ़ निवासी साक्षी पुत्री जगतराम(23), मानसी पुत्री मदनलाल (23),

अदिति पुत्री प्रताप सिंह(15),देवांश पुत्री जगतराम (15) और नीलम पुत्री प्रताप सिंह(33)को सकुशल बाहर निकालकर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू की गई युवतियों ने SDRF टिम का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…