हल्द्वानी। अम्बेडकर युवा समिती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्षट प्रदर्शन करने वाले छात्रों सहित समाज हित में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छात्र अल्तमश को राष्ट्रिय स्तर की लेखन प्रतियोगिता मे ग्रीन इंडीया कला रत्न अवार्ड मिलने, आरव साहू को जवाहर नवोदय परिक्षा उत्तीर्ण करने, हरिश सिनौली को लगातार कन्या हाई स्कूल राजपुरा मे अभिभावक संघ का अध्यक्ष बनने और मनोज कुमार मन्नू को राजकिय इंटर कालेज राजपुरा मे विधालय प्रबंधन समिती के संयुक्त मंत्री बनने पर फूल माला पहनाकर व भारतीय संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया गया।
समिती के पदाधिकारीयो ने सभी सम्मानित जनो को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान पूर्व पार्षद राधा आर्या, विनोद कुमार पिन्नु, सूरज प्रकाश, महेंद्र कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार,लक्की, गिरीश, हिमांशु सिनौली आदि उपस्थित रहे।










