उत्तराखंड हल्द्वानी: 4 मई को होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया लोगों को जागरूक

Spread the News

4 मई को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की और se हल्दुचौड़ में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर मिशन के बच्चो ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुकड़ नाटक का आयोजन किया।

हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की याद में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन पूरे विश्व भर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की और से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 4 मई 2025 दिन रविवार को संत निरंकारी मिशन हल्द्वानी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिवर का आयोजन पंचायत घर हल्दुचौरड़ में प्रातः 09: 00 से दोपहर 2 :00 बजे तक आयोजित होने जा रहा है और इसी के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में आज से आने वाले सप्ताह में मिशन के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे शहर भर के विभिन्न मॉलों व यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जा रहा है। रविवार को इस क्रम में शहर के विंटेज हाई स्ट्रीट ब्रिजलाल के सामने योगा पार्क , रिलायंस मॉल, कमलुवागांजा ,डी मार्ट, आरटीओ रोड और ऊंचा पुल चौराहे तथा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हलद्वानी एंव आम्रपाली यूनिवर्सिटी हल्द्वानी और लाल कुआँ के सेंचुरी पेपर मिल और हल्दूचौड़ के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व मॉलो आदि स्थानों में मिशन के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। बच्चों द्वारा शहर वासियों से रक्तदान शिविर में पहुंच अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…