उत्तराखंड हल्द्वानी: पागल कुत्ते का आतंक, दो बच्चों को किया लहू लुहान,हायर सेंटर रेफर

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में पागल कुत्ते के हमले में दो बच्चे बुरी तरहां घायल हो गए। स्थानिय लोगों की मदद से घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जहां रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेहतर इलाज के लिए घायलों को ऋषिकेश एंड रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को नई बस्ती वार्ड 26 निवासी बिलाल पुत्र अयूब और सोनम पुत्री राकेश पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में कुत्ते ने बिलाल का एक तरफ का जबड़ा लहुलुहान कर दिया,वहीं सोनम के गाल का एक हिस्सा भी कुत्ते ने जख्मी कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर आस पास के लोगों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में बच्चों को बेस अस्पताल ले जाया गया जहां रेबिज का इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों ने अस्पताल पर बाजार से महंगे इंजेक्शन मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल अच्छे इलाज के लिए बच्चों को ऋषिकेश एम्स भेजने की तैयारी चल रही है।

यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में आए दिन लावारिस पशु और आवारा कुत्ते घुमते रहते हैं, जिनके कारण दुर्घटना का भय बना रहता है। कहा कि नगर निगम को इन लावारिस पशुओं को पकड़े जाने के अभियान को गति बढ़ानी चाहिए, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…