उत्तराखंडः(बड़ी खबर)- यूट्यूबर बिरजू मयाल पर काशीपुर में जानलेवा हमला, सुशीला तिवारी रेफर

हल्द्वानी। काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। बिरजू मयाल रामनगर के निवासी हैं। हाल में बिरजू प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ लगातार वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर वे काशीपुर में थे, तभी हल्दुआ क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Advertisement
  • Related Posts

    शराब के ठेकों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में शराब की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य षड्यंत्रकारी को गाजियाबाद से…

    किशोरी से दुष्कर्म के गवाह त्रिशूल होटल पर चला बुलडोजर, रसोईघर और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त…

    15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार…