पिथौरागढ़ में मकान में लगी आग, मची अफरातफरी, चार दुकानें भी जलकर हुई खाक

Spread the News

पिथौरागढ़। गांधी चौक बाजार स्थित मकान में रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास की चार दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे आस-पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर  पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। भीषण  आग में मोहन सिंह, असलम, मुनव्वर हुसैन की सब्जी की दुकानें और चतुर सिंह की भूतल में कपड़े की दुकान जल गई। इससे व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…