उत्तराखण्ड देहरादून:- प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर हो रही तैयारी का सीएम धामी ने लिया जायजा……

Spread the News

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर एफआईआर देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एफआईआर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एफआरआई का मैदान पर्यावरण की दृष्टि और देहरादून शहर का प्रमुख स्थान है। पीएम मोदी इन्वेस्टर ग्लोबल समिट में भी आये थे। उनके आने पर शानदार आयोजन संपन्न हुआ था, जिसकी उन्होंने शुरुआत की थी। कहा कि इस वर्ष राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सरकार राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। इसके साथ सीएम धामी ने यह भी कहा कि 9 नवंबर को पीएम मोदी देहरादून के एफआईआर पहुँच रहे हैं, जहां पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम के दौरे को लेकर उत्तराखंड की जनता में उत्साह है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…