तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, 3 अवैध तमंचे बरामद…. 

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर में हाथीडंगर- मालधन मार्ग पर तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने की घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 29.04.2026 को वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या UK18N-7913 से हाथीडंगर से मालधन अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते मे 02 स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रोक लिया। इसके बाद 4 अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा तानकर मारपीट की गई तथा उनकी जेब से ₹10,000 नकद और पुत्र का मोबाइल फोन लूट लिया गया।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने हेतु मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी के आधार पर आज दिनांक 02.05.2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से 03 अभियुक्तो

1- आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष) निवासी: देवीपुर, मालधन चौड़, रामनगर

2. अनिल बिष्ट (22 वर्ष) निवासी: मटकोट, थाना चौखटिया, जनपद अल्मोड़ा (वर्तमान पता: वीर भूमि कॉलोनी, मानपुर रोड, काशीपुर)

3. प्रिंस कुमार (18 वर्ष) निवासी: मालधन नं. 7, रामनगर

को 03 अवैध तमंचे (315 बोर),घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 7200 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पिस्टल के दम पर दहशत फैला परिवार को डराने का किया प्रयास, पुलिस ने सिखाया सबक..देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अपराधमुक्त एवं भयमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा…

    नैनीताल रोड पर भीषण सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सोमवार को नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के गेट के सामने भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति डिवाइडर…