हल्द्वानी:- लायनेस क्लब हल्द्वानी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 30 ने किया रक्तदान……… 

Spread the News

हल्द्वानी। लायनेस क्लब द्वारा अध्यक्ष तनुजा जोशी के नेतृत्व में ठंडी सड़क स्थित सिटी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम संयोजक तनुजा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी एवं थैलेसीमिया मरीजों के लिए ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए कैंप का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विशिष्ठ अतिथि ललित जोशी जी ने मध्याह्न मे आकर रकतदाताओं का हौसला बढ़ाया। कैंप के दौरान महिलाओं एवं युवाओं में रक्तदान के प्रति अति उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान अध्यक्ष तनुजा जोशी, सेक्रेटरी शालीनी गुप्ता, मीडिया प्रभारी पूनम सैनी, अलका वार्ष्णेय, मंजू दानू ने विशिष्ट भूमिका निभाई।क्लब सदस्यों रीता अग्रवाल, ऊषा मुकेश,नीलम डसीला, राधा अग्रवाल, कामिनी पाल, कुसुम दिगारी, सुचित्रा जायसवाल शर्मिला, आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsकुंडा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत किया चोरी की वारदात का खुलासा, हार, अंगूठियां और बिछुए बरामद ऊधमसिंहनगर। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत सरवरखेड़ा में दिनदहाड़े घर…

    एसएसपी कार्यालय में कथित अभद्रता पर भड़के, सुरेश भट्ट……

    Spread the News

    Spread the Newsलोकतंत्र में अमर्यादित व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं, सरकारी संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी! सुरेश भट्ट हल्द्वानी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण…