बेकाबू डंपर ने टोल प्लाजा पर दो को रौंदा मौत।

Spread the News

देहरादून। हरिद्वार की ओर जा रहा एक बेकाबू डंपर सोमवार सुबह लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास भीषण हादसे का शिकार हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित डंपर ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर (संख्या UK 18 CA 6636) की चपेट में आने से एक कार (संख्या UK 07 AF 2506) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला और मोर्चरी भिजवाया। मृतकों में से एक की पहचान रतनमणि उनियाल, निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव रायपुर  देहरादून के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है। पुलिस उनकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को हिरासत में ले आगे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, वहीं मृतकों के परिजनों के आने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…