स्व.डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की जयंती पर वयोवृद्ध कांग्रेसियों को किया गया सम्मानित

Spread the News

हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती जिला/महानगर कांग्रेस ने हर्षोल्लास संग “स्मृति दिवस” के रूप में मनायी। स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी कांग्रेस जनों ने स्व. इंदिरा हृदयेश जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वराज आश्रम का सभागार “इंदिरा हृदयेश अमर रहें” के नारों से गुंजायमान हो गया और उपस्थित काँग्रेस जनों की आँखे इंदिरा जी की स्मृति में नम हो गयी। इसके उपरांत अनेकों वयोवृद्ध सक्रिय कांग्रेस जनों को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्य अतिथि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के पुत्र और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि माता जी की कमी हमेशा खलती है। हल्द्वानी को लेकर उनके जो अधूरे सपने थे उनको में आप सभी के सहयोग से पूरा करूंगा। यही माता जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा कार्यक्रम का संचालन तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल द्वारा की गयी।वयोवृद्ध कांग्रेसी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, एन.बी. गुणवंत, शोभा बिष्ट, राजो टंडन, दीप चंद्र पाठक, किशन डालाकोटी, इकबाल भारती, हरीश लाल वैध, ज्ञानी हरपाल सिंह, नजाकत खान, आबिद अली, दिनेश चौहान, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र सजवाण, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, ताहिर अली, हरिनंदन शर्मा आदि को सॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया गया।

कार्यक्रम में हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, जीवन कार्की, समाजसेवी गोविंद बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, भावना पाठक, विमला सांगूड़ी, पुष्पा मेहता, गोविंदी लोबियाल, गीता बहुगुणा, मीमांशा आर्य, दीपा गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, प्रकाश पांडे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, हेम दुर्गापाल, महानगर कोषाध्यक्ष कन्नू परगाई, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मयंक भट्ट, पार्षद रवि जोशी, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद हरगोविंद रावत, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, पूर्व पार्षद विनोद दानी, गिरीश पाण्डे, गोविंद बगड़वाल, कैलाश साह, हेमन्त साहू, विनोद कुमार पिंनु, दिवेश तिवारी, तस्कीन अहमद, सुशील डुंगराकोटी, जिज्ञासु भट्ट, नितिन भट्ट, मनोज भट्ट, बबलू बिष्ट, गणेश टम्टा, शंकर कोहली, लक्ष्मीकांत, संदीप जोशी, संजू उप्रेती, संदीप भैसोड़ा, संदीप बिनवाल, अशोक जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…