पहाड़ी आर्मी ने बिहार महोत्सव के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका

Spread the News

हल्द्वानी। सरकार द्वारा बिहार महोत्सव मनाए जाने के विरोध में पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के सामने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस समय प्रदेश में भिटौली का पावन समय चल रहा है, जो उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा है। इस अवसर पर बहनों और माताओं को भिटौली देने की परंपरा है, जो परिवारों के बीच प्रेम और सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे समय में राज्य सरकार द्वारा “बिहार महोत्सव” आयोजित करने का निर्णय स्थानीय भावनाओं को आहत करने वाला है।इस दौरान पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि वह तुरंत बिहार महोत्सव को रद्द करे और जनता की भावनाओं का सम्मान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो संगठन द्वारा आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियो ने कहा, भिटौली के समय माताओं और बहनों के सम्मान का समय है, और इस वक्त सरकार का बिहार महोत्सव मनाना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। हम अपनी परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…