घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

Spread the News

हल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर में सांप के घुस जाने से घबराए परिजन घर से बाहर आ गए। सूचना पर हल्द्वानी वन प्रभाग और तराई पूर्वी वन प्रभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तब तक हिम्मत कर परिजन पाइथन को किसी तरह घर के बाहर ले आए थे। रेस्क्यू टीम के सदस्य सुभाष व उनके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों में बैठे पाइथन को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। पाइथन के पकड़े जाने पर परिजनों ने वन विभाग की टीम का आभार जताया। वन कर्मीमियोंं ने पाइथन को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान वन दरोगा गणेश चंद्र पांडे, धर्मेंद्र मेहरा सहित रेस्क्यू सदस्य कन्नू और हेमू मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बेकाबू डंपर ने राहगीर को रौंदा, आक्रोशित जनता ने सड़क पर लगाया जाम….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजभानी में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगाने के साथ ही हंगामा कर दिया। मौके…

    लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के बीच जमकर चले लात घुसे Video वायरल….

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं में विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रियाओं को लेकर हुए विवाद के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों (पार्षदों) के बीच जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे और…