स्थानांतरण विरोध पड़ा भारी, वरिष्ठ सहायक पर गिरी गाज…..

Spread the News

नैनीताल। स्थानांतरण आदेश की सार्वजनिक मंच से आलोचना करना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी करना तथा शासकीय कार्यवृत्त में दुराशयपूर्वक छेड़छाड़ करना राजस्व विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक विजय सिंह गैड़ा को महंगा पड़ गया।

जांच अधिकारी की रिपोर्ट में उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में जारी आदेशानुसार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित कार्मिक द्वारा सेवा संबंधी मामलों में बाह्य दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जो एक लोक सेवक से अपेक्षित आचरण के विपरीत है। इन कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए श्री विजय सिंह गैड़ा की भर्त्सना की गई है, साथ ही उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धियां दो वर्षों की अवधि के लिए रोके जाने का आदेश पारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय सेवकों से अनुशासन, मर्यादा एवं नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है तथा इस प्रकार के आचरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…