काठगोदाम थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, कार सवार युवक की मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। देर रात वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरेली रिछा से नव वर्ष का जश्न मनाने काठगोदाम आए युवकों की कार की खेड़ा गौलापार में पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकलकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रिजवान (28) की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार कार सवार रिछा निवासी मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान नया साल मनाने काठगोदाम आए थे। यहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…