ओखलकांडा में गुलदार का आतंक, आदमखोर से निजात दिलाने को सौंपा ज्ञापन….. 

Spread the News

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से जहां क्षेत्र में भय का माहौल है वहीं ग्रामिणो में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी है। शुक्रवार को ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट में आयोजित जनता दरबार शिविर में ग्रामीणों ने हमलावर गुलदार से निजात दिलाने की मांग उठाई। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ग्रामीणों संग उपजिलाधिकारी धारी को ज्ञापन सौंप गुलदार से निजात दिलाने की मांग की। पनेरू ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर दो महिलाओं को गुलदार द्वारा मौत के घाट उतारने से क्षेत्र में डर और भय का माहौल है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में शिकारी तैनात कर गुलदार को मारने की मांग की।

हरीश पनेरु ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कल तक धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी और ओखलकांडा के किटौड़ा चमोली क्षेत्र में प्राइवेट शिकारी तैनात नहीं किए गए, तो ग्रामीण महिलाओं के साथ कालागर गलनी के पास धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के लगातार हमलों के कारण पूरे विधानसभा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। भय के इस वातावरण को समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि प्राइवेट शिकारी तैनात कर गुलदार को मार गिराया जाए, जिससे आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके, अन्यथा आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…