गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की थार,एक की मौत, दो घायल….

Spread the News

हल्द्वानी। पार्वती मार्गों पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को नैनीताल-भवाली मार्ग पर भवाली से नैनीताल की ओर आ रही एक थार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार में तीन लोग सवार थे। हादसे के दौरान वाहन काफी तेज गति में था और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने तीनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकाला। तीनो घायलों को एंबुलेंस से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हल्द्वानी निवासी घायल युवक राहुल को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल ले जाने के दौरान ही राहुल की मौत हो चुकी थी जबकि दो अन्य घायलों जोधपुर राजस्थान निवासी अरविंद सिंह व रूपनगर निवासी युवराज का उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के लगभग 1 घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    अफीम की अवैध खेती करने पर 31 के खिलाफ मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsउत्तरकाशी। जिले की पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में 31 लोगों के खिलाफ केस…

    निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अनिवार्य करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई, 11स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जनपद नैनीताल में निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रम, शुल्क एवं अन्य व्यवस्थाओं में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में…