अफीम की अवैध खेती करने पर 31 के खिलाफ मुकदमा दर्ज…..

उत्तरकाशी। जिले की पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले के मोरी थाने की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के तहत मोरी इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि ग्राम पेंसर (कनुरा-तोक मार्ग) में की गई छापेमारी के दौरान करीब 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अफीम/पोस्त की अवैध खेती को नष्ट किया गया। बकौल पुलिस, इस दौरान मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल भी इकट्ठा किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अफीम की ये खेती बिना लाइसेंस के की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, अफीम की अवैध खेती करने के मामले में 31 जमीन मालिकों के खिलाफ मोरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि उत्तरकाशी की एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…