अल्ट्रासाउंड कराकर जाना बच्चे का लिंग, गर्भ में लड़की होने पर मां पर ढाया सितम…..

Spread the News

देहरादून। अल्ट्रासाउंड कराकर बच्चे का लिंग पता करने के बाद गर्भ में लड़की होने पर मां के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार और क्रूरता की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग पता करने के बाद गर्भ में लड़की होने की जानकारी पर मां के साथ अमानवीय व्यवहार करने,करंट लगाने के बाद गर्भ में बच्चे की मौत के मामले में पीड़िता के मायके वालों ने दामाद पर संगीन आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया है की आरोपी पति बबलू ने गर्भवती पत्नी का अवैध रूप से गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया।

गर्भ में लड़की होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने पत्नी और गर्भस्थ शिशु को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे अमानवीय यातनाएं दीं।

परिजनों के अनुसार वर्ष 2019 में बबलू और सीमा का प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही बबलू सीमा के साथ मारपीट करता था। बाद में पता चला कि बबलू पहले से शादीशुदा है। उसकी एक पत्नी पानीपत में उसकी मां के साथ रहती है।

शादी के बाद सीमा की दो बेटियां होने के बाद सीमा के तीसरी बार गर्भवती होने पर बबलू उस पर लिंग परीक्षण के लिए दवाब बनाने लगा। परिजनों के अनुसार आरोपी सीमा को अपने साथ पानीपत ले गया और वहां उसका लिंग परीक्षण कराया।

आरोप है कि गर्भ में लड़की होने का पता चलने पर उसने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की योजना बनाई और सीमा को पीट कर और करंट लगाकर गर्भ में पल रहे बच्चे को मार डाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसके जंगल से सीमा को आजाद कराया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर पर भड़का आक्रोश, पार्षदों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तिकोनिया स्थित बुद्ध…

    संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई,108 लाइसेंस संदिग्ध, 94 जब्त….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपदभर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया है।…