विश्वविख्यात कैंची मेला,यात्रा मार्ग पर मध्य रात्रि तक खुले रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान,SSP नैनीताल…….

Spread the News

हल्द्वानी। कैंची धाम मेला-2026, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 11 जून से 16 जून तक यात्रा, मेला एवं पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर नैनीताल,भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम स्थित *व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे* तथा उनके सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं, भोजन, दवाइयां एवं अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    रेत में दबा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दमुवादूंगा चौफुला क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…

    घास काट रही महिला पर बाघ का हमला, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। जंगल में घास काट रही बुजुर्ग महिला पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार…