अनिष्ट का भय दिखाकर महिला से 65 तोले सोने के आभूषण ठगने वाला ढोंगी गिरफ्तार……

Spread the News

देहरादून। अनिष्ट का भय दिखाकर भोले भाले लोगों को ठगने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सेलाकुई पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह बाबा लोगों के घरों के बाहर जादू-टोने की पोटली फेंककर उन्हें भयभीत करता था फिर पूजा-पाठ के नाम पर लाखों रुपये तथा कीमती आभूषण ठग लेता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 15 तोला सोना और 5 लाख रुपये बरामद किए हैं।

सेलाकुई निवासी ओशीन गुरूंग ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि महंत राहुल थापा ने तंत्र-मंत्र और अनिष्ट का भय दिखाकर उसकी मां के लिए 65 तोले सोने के आभूषण गायब कर दिए। बताया कि आरोपी ने घर पर जादू टोना किए जाने का डर दिखाकर महिला और उसकी मां को झांसे में लेकर लाखों के आभूषण ठग लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल थापा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि अधिक धन कमाने के लालच में उसने अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों को ठगने का तरीका अपनाया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले अपने संपन्न शिष्यों और परिचितों के घरों के बाहर रात के समय काले कपड़े में उड़द की दाल, नींबू, लौंग और अन्य सामग्री बांधकर फेंक देता था। अगले दिन वह उन्हें फोन कर कहता कि उसे सपने या आभास में उनके घर पर जादू-टोना होने की जानकारी मिली है। इसके बाद वह पूजा-अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। महिला को ठगने के लिए भी उसने यही तरीका अपनाया। आरोपी ने अनुष्ठान के दौरान महिला और उसकी मां के सभी आभूषण एक संदूक में रखने को कहा और मौका मिलते ही संदूक से सोना निकाल लिया। बाद में उसने महिला को निर्देश दिया कि संदूक को मंदिर में रख दें और 62 दिन बाद खोला जाए। जब तक परिवार को ठगी का अहसास हुआ, आरोपी आभूषण लेकर फरार हो चुका था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ठगे गए आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया 150 ग्राम वजनी सोने का बिस्कुटनुमा बार और आभूषण बेचकर प्राप्त 5 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस का कहना है कि घटना करीब तीन माह पुरानी होने के कारण बरामदगी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन अब भी शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। इसलिए उसके पुराने रिकॉर्ड, संभावित सहयोगियों और पूर्व में की गई गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है। दून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, चमत्कार और अंधविश्वास के नाम पर किसी के झांसे में न आएं तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

  • Related Posts

    विश्वविद्यालय के 150 छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार,स्पेशल डाइट में खाया था चिकन और पनीर….

    Spread the News

    Spread the Newsपंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के 150 छात्र बुधवार रात स्पेशल डाइट में चिकन और पनीर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।…

    अल्ट्रासाउंड कराकर जाना बच्चे का लिंग, गर्भ में लड़की होने पर मां पर ढाया सितम…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। अल्ट्रासाउंड कराकर बच्चे का लिंग पता करने के बाद गर्भ में लड़की होने पर मां के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार और क्रूरता की घटना ने मानवता…