पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने 1साल की बेटी के साथ गंगनहर में लगाई छलांग….

Spread the News

हरिद्वार। मायके जा रही पत्नी का रास्ते में पति से विवाद हो गया। गुस्साई पत्नी नेअपनी एक साल की बेटी के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस द्वारा महिला को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बेटे को लेकर गंग नहर में कूद गई। लापता महिला की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र बालेश्वर, कोटा मुरादनगर, थाना कलियर के रहने वाले हैं. रविवार को अर्जुन अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बाइक से सविता के मायके गांव रायपुर दरेड़ा, थाना बहादराबाद जा रहा था। उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी भी थी। बेटी सविता की गोद में थी जबकि बेटा बाइक पर आगे बैठा था।

अर्जुन ने बताया कि, जब परिवार दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास पहुंचा तो पत्नी ने घर पर रुकने की बात कही, इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सविता ने बाइक रुकवाई और अपनी एक साल की बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि अर्जुन कुछ समझ पाता, मां बेटी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। महिला और बच्ची के नहर में कूदते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई,लोगों ने तुरंत घटना की पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जल पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाकर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. गोताखोर और रेस्क्यू टीम नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पति का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनका चार साल का बेटा सुरक्षित है। वहीं महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…