महिला के साथ छेड़छाड़ गालीगलौच कर रहे मनचले को जनता ने दबोचा, पुलिस को सौंपा…..

Spread the News

हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र में महिला का रास्ता रोक छेड़छाड़ करने वाले मनचले को स्थानीय लोगों ने दबोच कर सबक सिखाया। बाद में जनता ने उसे पुलिस को सौंप दिया।

SSP नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत महिलाओं की सुरक्षा को चलाए जा रहे अभियान के दौरान चोरगलिया पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मनचला मोहम्मद अली (42) पुत्र उस्मान शाह निवासी वार्ड नं0 08 गौजाजाली थाना बनभूलपुरा पिछले दो माह से महिला का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। यही नहीं मनचला महिला का हाथ पकड़ने, गंदे इशारे करने व विरोध करने पर गालीगलोज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस सारे प्रकरण को देख स्थानीय लोगों ने मनचले को दबोच पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में *मुकदमा FIR NO 32/2026 धारा 74/78/126(2)/352/351(3) BNS* मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…