पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में फरार बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार….

Spread the News

रुद्रपुर। आखिर लंबे समय से फरार चल रहा बदमाश जितेंद्र चौधरी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सोमवार को अमरपुर रोड स्थित आम के बाग में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार जितेंद्र चौधरी 21 जून को गाबा चौक पर हुई फायरिंग और 30 जून की रात ट्राला पर हुई फायरिंग की घटना में वांटेड था। दूसरी घटना में पीलीभीत निवासी शाइस्ता गोली लगने से घायल हुई थीं।

सोमवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि तीनों आरोपी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी आम के बाग में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जितेंद्र के पैर में गोली लगी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जितेंद्र चौधरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हथियार, कारतूस सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…