मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला,ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम..देखें Video… 

Spread the News

हल्द्वानी। एक बार फिर एक महिला मानव वन्य जीव संघर्ष की भेंट चढ़ गई। जानवरों के लिए चारा लेने गई पनियाली निवासी 55 वर्षीय महिला कमला फर्त्याल को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घात लगाए बैठा बाघ महिला को जंगल में घसीट ले गया। घबराए हुए पहुंची साथी महिलाओं ने गांव वापस आकर ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने जंगल के अंदर से महिला का क्षत- विक्षत शव बरामद कर लिया।

घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मृतका का शव कटघरिया चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। लोग बाघ को आदमखोर घोषित कर पकड़ने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने घटना के वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि बीती 13 फरवरी को भी मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई पीपल पोखरा निवासी 66 वर्षीय गंगा देवी को भी बाघ ने मार डाला था। घटना के ठीक 15 दिन बाद फिर से बाघ के हमले में महिला की मौत से लोगों में भारी आक्रोश है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…