चंदन हॉस्पिटल पर लगे आरोपों की होगी जांच, जिलाधिकारी ने किया तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन……

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के चर्चित चंदन हॉस्पिटल में पूर्व में हुए विवादों के बाद जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। पूर्व में हुए विवादों में अस्पताल पर उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। समिति अस्पताल में ली जा रही फीस, स्वास्थ्य मानकों के पालन, मरीजों के आर्थिक और मानसिक शोषण तथा चिकित्सा लापरवाही के आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी और साक्ष्य एकत्र करेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले से संबंधित जानकारी रखने वाले सभी व्यक्तियों, चाहे वे सीधे जुड़े हों या अन्य, से अपेक्षा की गई है कि वे प्रकाशन के सात दिनों के भीतर अपना मौखिक या लिखित बयान,अभिकथन या कोई भी साक्ष्य समिति के समक्ष प्रस्तुतकरें। यह बयान किसी भी कार्य दिवस में गठित जांच समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में दिया जा सकता है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है जिससे स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…