सड़क पर पहुंचा हाथियों का झुंड, यातायात बाधित, गुस्साए हाथी ने उखाड़ा सुरक्षा सूचना बोर्ड. देखें Video…..

Spread the News

रामनगर। भंडारपानी मार्ग पर आए हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। गुस्साए हाथी ने सड़क किनारे लगा सुरक्षा सूचना बोर्ड भी धराशायी कर दिया। कुछ देर बाद हाथियों का पूरा झुंड सड़क पर आ गया जिससे यातायात बाधित होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कई लोगों ने हाथियों की वीडियो बनाई जो के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शुक्रवार देर शाम रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित भंडारपानी मार्ग पर एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सड़क किनारे लगाया गया सुरक्षा सूचना बोर्ड उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके कुछ देर बाद मौके पर हाथियों का एक झुंड भी पहुंच गया, जिससे मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…