तेज रफ्तार का कहर, दंपति की दर्दनाक मौत….

Spread the News

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर लालकुआं में हुए सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय रामनिवास और उनकी पत्नी 40 वर्षीय मालती शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं बंजारी कंपनी निवासी रामनिवास शनिवार को पत्नी के साथ स्कूटी से वीआईपी गेट की ओर जा रहे थे, कि तभी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति को संभलने का मौका तक नहीं मिला, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दंपति की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी। दंपति की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की जांच कर अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक रामनिवास सेंचुरी पेपर मिल में मुंशी के पद पर कार्यरत थे।

  • Related Posts

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…