हल्द्वानी: मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, पहुंची थाने

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में  दुल्हन घंटों दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। आखिरकार दुल्हन को पुलिसका दरवाजा खटखटाना पड़ा। मूल रूप से नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में मुखानी क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती है। युवती का आरोप है कि जब वह रुद्रपुर में रहती थी, तब बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी मनीष जोशी उसके पड़ोस में रहता था। वहीं दोनों की जान-पहचान हुई, जो पहले दोस्ती में बदली और फिर मनीष ने शादी का वादा कर प्यार का इजहार किया। शादी का वादा कर मनीष ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कभी हल्द्वानी, कभी भीमताल तो कभी किराए के कमरे में मनीष ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों परिवारों ने रिश्ते के लिए हामी भर दी और 2 मार्च को हल्द्वानी के आर्य समाज मंदिर में शादी की तारीख तय कर दी गई। शादी के दिन युवती दुल्हन के जोड़े में मंदिर पहुंच गई, लेकिन ना दूल्हा आया और ना ही उसका परिवार। जब युवती ने फोन किया तो मनीष का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। घंटों इंतजार के बाद ठगी-सी युवती आखिरकार सीधा मुखानी थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं मनीष के माता-पिता और बहन के खिलाफ भी धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…