ब्रेकिंग : विद्यालय परिसर में मिला प्रवक्ता का जला हुआ शव, मची सनसनी

Spread the News

गैरसैंण। उत्तराखंड के चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड की मेहलचौरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कुणीगाड में हुई घटना से आस पास के इलाके में सनसनी मची हुई है। यहां विद्यालय में एक अध्यापक का  जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव के पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना राजकीय इंटर कॉलेज कुनिगाड़ की है। यहां अंग्रेजी के प्रवक्ता का जला हुआ शव उस समय मिला जब कुछ बच्चे दौड़ लगाने व खेलकूद के लिए स्कूल पहुंचे। मृतक शिक्षक की शिनाख्त 48 वर्षीय कनक लिंगवाल के रूप में हुई है। वे टिहरी जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार जब कुछ बच्चे सुबह दौड़ लगाने व अन्य खेल गतिविधियों के लिए स्कूल परिसर पहुंचे तो उन्होंने उक्त शिक्षक के जले हुए शव को देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने गैरसैंण पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पूरी घटना को लेकर थाना अध्यक्ष गैरसैंण जयपाल सिंह नेगी ने कहा ‘एक व्यक्ति के शव के विद्यालय में मिलने की सूचना आज सुबह 8 बजे के लगभग थाना गैरसैंण को दी। जिसके बाद थाना गैरसैंण व चौकी मेहलचोरी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति का शव विद्यालय में पड़ा हुआ था। शव की कुछ दूरी पर ही एक डीजल केन भी पड़ा हुआ था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतक व्यक्ति इसी विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत था।

थानाध्यक्ष गैरसैंण ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। मृतक शिक्षक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं शिक्षक ने इस प्रकार का आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…