राज्य को विकास कार्यों की बड़ी सौगात, मालिक के बगीचे में थाने के लिए 390 लाख स्वीकृत

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सड़क निर्माण, पुलिस थानों, पेयजल योजनाओं और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी गई है। इस फैसले से जनपद उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण के लिए क्रमशः 329.71 लाख और 469.53 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

अल्मोड़ा में न्यू कलेक्ट्रेट और मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 830.52 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर थाना निर्माण के लिए 390.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चंपावत में थाना बनबसा के नए भवन निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 593.39 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। देहरादून में नया गांव हाथीबड़कला पेयजल योजना के लिए 619.66 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, वहीं चमोली के मायापुर पेयजल योजना के लिए 415.37 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के तहत रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हरिचांद-गुरुचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 41.

धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए, पिथौरागढ़ के सिबलो गांव स्थित चटकेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 103.50 लाख रुपये तथा चंपावत के हनुमान मंदिर मेला स्थल, ऐड़ी मेला स्थल और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए 83.61 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। डीडीहाट की ग्राम पंचायत भंडारी गांव में जनमिलन केंद्र के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। रुद्रप्रयाग में राजकीय नर्सिंग संस्थान कोठगी में बुनियादी सुविधाओं के लिए 791.79 लाख रुपये, डीडीहाट में लछैर महाकाली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 80.39 लाख रुपये और चंपावत के देवीधुरा बाजार से महाविद्यालय तक सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 56.30 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    चारा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिली बेहोश

    काशीपुर। पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू…

    छोटी दीपावली पर आँचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन पर्व पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी के…