सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 29.06.2026 को वादिनी बसन्ती कार्की पत्नी स्व0 भवान सिंह कार्की, निवासी- हीरानगर ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि उनके पुत्र दीपू ने अपने ही बड़े भाई प्रेम कार्की पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए हैं, जिससे प्रेम की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वादिनी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नं0- 214/2026, धारा- 190(1) BNS* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सुरागरसी-पतारसी करते हुए *आज दिनांक 30.06.2026* को अभियुक्त दीपक कार्की उर्फ दीपू(39) पुत्र स्व0 भवान सिंह कार्की, निवासी- जेल रोड, हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…