जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर गिरफ्तार……. 

Spread the News

हरिद्वार। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली नोट तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

दिनांक 27.06.2026 को श्यामपुर पुलिस ने द्वारा ₹52,500 के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दिनांक 29.06.2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति कार संख्या UK-08BG-6798 में नकली नोट छापने से संबंधित उपकरण एवं छपे हुए नकली नोटों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बड़ापुर, बिजनौर की ओर जाने वाले हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी की और वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 03 आरोपियों को हिरासत में लिया उनके कब्जे से नकली नोट बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं बड़ी मात्रा में जाली मुद्रा बरामद की।

साथ ही उनके कब्जे से नकली नोट छापने में प्रयुक्त 04 नोट 500 रू0 के असली तथा जिन नोटों से अभियुक्तगणों द्वारा नकली नोट छापे गये थे वह 25 पेपरशीट जिस पर करीब 50 हजार रू0 के नकली नोट छपे हैं, जिनकी कटिंग होनी शेष हैं, बरामद हुये। इसके अलावा 01 लैपटाप, 0 1 प्रिन्टर एच0पी0 कम्पनी, 01 प्रिन्टर केनन कम्पनी का बरामद हुआ है।

आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आरोपी गुलजार आनलाईन नकली नोट छापने वाला पेपर मंगाता था, आरोपी शगुन असली नोट से फोटो खींचकर उसे साप्टवेयर एवं एप की मदद से गुणवत्ता को बढ़ाता था, जिससे की नोट का प्रिन्ट सही आये। आरोपी देवेन्द्र ने बताया कि इससे पहले उसने और गुलजार ने मिलकर बड़ापुर बिजनौर में भी करीब 01 लाख रू0 के नकली नोट छापे थे, उसमें से कुछ नोट खराब हो गये थे लेकिन करीब 60 हजार रू0 के नकली नोट उन लोगों ने मार्केट में चलाये थे। जिसके बाद उनका लालच और बढ़ गया। इसलिये देवेन्द्र व गुलजार ने अपने साथ देवेन्द्र के जीजा शिवम व नोट की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये शगुन जोशी को अपने गैंग में शामिल किया।

इन चारों आरोपियों द्वारा मिलकर नकली नोट छापने का कार्य कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने संबंधी गम्भीर अपराध कारित किया जा रहा था।

पकड़े गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, उल्लेखनीय है 02 दिन पूर्व भी पुलिस द्वारा इसी मामले से संबंधित 52500 रू0 नकली नोट बरामद किये थे।

  • Related Posts

    सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त…

    नहर में मिला अज्ञात शव,मचा हड़कंप..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम में कॉलटैक्स के निकट सिंचाई नहर में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को…