हल्द्वानी: बरेली रोड पर हुए सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत……

Spread the News

हल्द्वानी। नगर में लगातार होते सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कहीं मनचाहे कट मौत का कारण बन रहे हैं, तो कहीं अनियंत्रित वाहन। बरेली रोड पर नवीन मंडी के निकट एक बार फिर अनियंत्रित डंपर ने शिक्षिका की जान ले ली।

बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित डंपर ने निजी विद्यालय की शिक्षिका हेमा पंत (49) को रौंद दिया। तीनपानी निवासी घायल महिला हेमा को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन शुक्रवार को उपचार के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गईं। घटना के बाद से शिक्षिका के घर में मातम की स्थिति है।

जानकारी के अनुसार तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा पंत गौजाजाली स्थित एक निजी स्कूल में पड़ती थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह तीनपानी के गोल्डी विहार निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। मंडी के पास अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हुई।

हेमा स्कूटी से गिरी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने वाहन को रोकना चाहा लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हेमा को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हेमा ने दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहीं पुष्पा को भी चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Posts

पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…

गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

Spread the News

Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…