हल्द्वानी: नदी में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों को भाखड़ा पुल के नीचे नदी में पड़ा एक शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में मामला संदिग्ध लगने के चलते पुलिस आसपास के इलाकों में लापता युवतियों की जानकारी जुटा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…