पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बृहस्पतिवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे हल्द्वानी निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों ने देवभूमि बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता नाम से हल्द्वानी और रामनगर में संस्था खोली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में संस्था के संचालक हेम चंद्र पंत और विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ करीब 6.80 करोड़ रुपये जमा कर पैसे का गबन किया और फरार हो गए। दोनों 2023 से फरार चल रहे थे। मामले में कोर्ट से वारंट और कुर्की का आदेश मिला था।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, यूपी व हरियाणा समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दोनों को बुधवार को लालकुआं से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मामले में अन्य लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है।

 *दोनों ने हजारों लोगों से इकट्ठा किया था पैसा: पुलिस*

पुलिस ने बताया कि दोनों ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत कई जिलों के भोले भाले लोगों को इन्वेस्टमेंट के नाम पर अपना शिकार बनाया। पुलिस की मानें तो संस्था ने हजारों लोगों से पैसा जमा किया था।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…