शक ने रची खूनी साजिश! दुपट्टा बना हत्या का हथियार, आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

पत्नी से संबंधों के शक में वारदात का आरोप, सीसीटीवी और सुरागरसी से हत्यारोपी निक्की गिरफ्तार; आला कत्ल बरामद

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के जवाहर नगर में युवक अमन ठाकुर की हत्या के सनसनीखेज मामले का नैनीताल पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी से अमन के संबंध होने के शक में निक्की उर्फ नाटी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली झोपड़ी से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दुपट्टा मस्ता टेंट हाउस, जवाहर नगर से बरामद किया गया।

16 सितंबर को स्थानीय पार्षद ने बनभूलपुरा पुलिस को जवाहर नगर में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को बरामदे में अमन ठाकुर (29), निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ का शव मिला। फॉरेंसिक जांच में मृतक के गले पर यू-आकार का निशान मिला, जिसके बाद मौत संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर निक्की उर्फ नाटी को नामजद किया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्र्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। 17 सितंबर को आरोपी को गौला नदी किनारे झोपड़ी से दबोच लिया गया।

पत्नी और अमन को जान से मारने की धमकी का भी आरोप

पुलिस पूछताछ के अनुसार निक्की अमन को पसंद नहीं करता था और अपनी पत्नी से उसके संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को आरोपी ने अपनी साली को फोन कर अमन अथवा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। आरोपी का पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज होना बताया गया है।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…