विश्वकर्मा पूजा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आगाज…..

Spread the News

एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान; महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में गुरुवार को भगवान श्री विश्वकर्मा महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर निगम परिवार और शहरवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इसके बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

‘एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव’ के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही स्वच्छता गतिविधियों को गति देना और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना है। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और कर्म के देवता के रूप में पूजित हैं। उनकी पूजा-अर्चना के साथ शहर के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई है।

महापौर ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर हल्द्वानी के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने शहरवासियों से अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, पार्षद सचिन तिवारी, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मदन फर्त्याल, राहत मसीह, सुनील चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…