हल्द्वानी। ऑल इंडिया लायंस क्लब उड़ान के तत्वावधान में मुखानी स्थित क्रिस्टल ग्रैंड होटल में श्याम बाबा के भव्य कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्याम बाबा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
कीर्तन में गायकों ने श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भक्तिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भक्तजन भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
क्लब की अध्यक्ष ममता जी ने श्याम बाबा के दरबार को आकर्षक फूलों से सजाया और बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए फल एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई।
क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का समय-समय पर आयोजन होना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम समाज में श्रद्धा, प्रेम और आपसी एकता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा, मयूरी, नीता, सुनीता, ऋतु, शिवानी, सरला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






