बनभूलपुरा में पूर्ति विभाग की छापेमारी, अवैध गैस रिफिलिंग करते तीन दबोचे….. 

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ति विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

बीते शनिवार कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान घरेलू गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे।

इस क्रम में रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर-सात का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों में घरेलू रसोई गैस से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। डीएसओ वर्मा के मुताबिक मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी, गौरव जोशी शामिल रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…