बिजोरीझाल में तेंदुए की दहशत से लोगों को मिली राहत, वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ..देखें Video… 

Spread the News

बागेश्वर। जिले के बिजोरीझाल क्षेत्र में लंबे समय से दिखाई दे रहा तेंदुआ आखिर वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। आतंक अ पर्याय बने तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार सुबह वन विभाग को तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए को सुरक्षित अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि आबादी में लगातार तेंदुए की आवाजाही से लोग दहशत में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था। जैसे ही तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना मिली, वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…