कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

Spread the News

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने प्रतिद्वंद्वी और उसके साथियों पर कन्वेसिंग के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है।

घटना से नाराज मुकेश पांडे के समर्थक बड़ी संख्या में सोमवार को कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कन्वेसिंग के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मुकेश पांडे और उनके साथियों के साथ मारपीट की गई।

छात्र नेताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में होना चाहिए और चुनावी प्रतिस्पर्धा के नाम पर हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। मारपीट के इस आरोप के बाद एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सियासत और अधिक गरमा गई है।

Related Posts

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…

शुद्धिकरण विवाद में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम……

Spread the News

Spread the Newsसीओ कार्यालय पहुंचकर दी तहरीर, दोषियों पर मुकदमे की मांग; मंगलवार सुबह 11 बजे तक कार्रवाई का इंतजार, फिर आंदोलन की चेतावनी के संकेत हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…