अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, कमिश्नर दीपक रावत ने किया विजेताओं को सम्मानित….

Spread the News

हल्द्वानी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों को अंडर–13 वर्ष, 13–18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु एक विशेष फन ज़ुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी प्रतिभागियों ने भरपूर आनंद लिया।

मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएँ परंपरागत सीमाओं को तोड़ते हुए पुरुष प्रधान क्षेत्रों में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े अनेक नवाचारपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के साहस, उपलब्धियों और समान अवसरों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके उपरांत आयुक्त ने प्रतियोगिताओं की विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में खेलो इंडिया की ओर से तनुजा आर्या, दुर्गेश परिहार एवं निलेश गुप्ता, महेश बिष्ट, राजेंद्र नेगी, मेरा युवा भारत की ओर से प्रकाश बिष्ट एवं मदन मोहन उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी से कोच श्याम भट्ट, त्रिलोक सिंह जीना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत, नैनीताल की उप निदेशक डोल्वी तेवतिया ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजेताओं को बधाई दी।

  • Related Posts

    बिजोरीझाल में तेंदुए की दहशत से लोगों को मिली राहत, वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ..देखें Video… 

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। जिले के बिजोरीझाल क्षेत्र में लंबे समय से दिखाई दे रहा तेंदुआ आखिर वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। आतंक अ पर्याय बने…

    बनभूलपुरा में पूर्ति विभाग की छापेमारी, अवैध गैस रिफिलिंग करते तीन दबोचे….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ति विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने…