ब्रेकिंग: राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग….

Spread the News

पौड़ी गढ़वाल। Uttarakhand के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटार्यड) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की रविवार को श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब राज्यपाल टिहरी से लौट रहे थे। तकनीकी खराबी का अंदाजा होने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हालात बिगड़ने से पहले ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स में पौड़ी पुलिस ने हवाले से छपा है कि उनके हेलकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग एहतियातन जीवीके हेलीपैड में करवाई गई है।

इसके बाद गवर्नर को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में ले जाया गया है। वहीं, फिलहाल गवर्नर के हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही राज्यपाल यहां से रवाना होंगे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…