तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, 7 घायल……

Spread the News

हल्द्वानी। हल्दुचौड़ क्षेत्र में लगभग 11 बजे तेज रफ्तार कार ने सवारी से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा वार्ड 24 निवासी शाहरुख परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बदायूँ जा रहे थे। बनभूलपुरा से वह अपने छोटे भाई शोएब के ऑटो में सवार होकर लालकुआं रेलवे स्टेशन के लिए निकले। ऑटो चालक शोएब के अनुसार हल्दूचौड़ के निकट इंडियन गैस प्लांट के निकट पेट्रोल पंप से अचानक निकली तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे से मौके पर चिंख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रोजी(27), पत्नी शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। रोजी अपने पीछे पांच माह की बच्ची सहित चार मासूमों को रोता -बिलखता छोड़ गई है।

हादसे में शाहरुख(28),मुकद्दस जहां (45),शोएब (23), महजबी अंसारी(16), अर्श(8),आहरान(6) और अर्श(4) घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

वहीं रोजी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…