खेल आयोजन के दौरान गले में भाला लगने से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम……

चंपावत। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान साथी द्वारा फेंके गए भले की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र सोमेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को गोरलचौड़ खेल मैदान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान फुटबाल खेल रहे बच्चों की बाल मेरा के बीच में चली गई। थे। छात्र सोमेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह फुटबाल लेने के लिए मैदान की और बड़े तभी किसी छात्र द्वारा फेंका गया भाला सोमेंद्र के गले में आ धंसा। भाला लगते ही छात्र वहीं मैदान में गिर पड़ा। हादसे से मौके पर अफरा तफे मच गई। आनन फानन में शिक्षक छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…