जंगल के बीच रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश,10 युवतियां रेस्क्यू, 52 गिरफ्तार…..

Spread the News

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने जंगल के बीच रिसॉर्ट में चल रहे बड़े सेक्स रैकिट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 युवतियों को रेस्क्यू करने के साथ ही 52 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक रामनगर पुलिस को जंगल के बीच बने रिसॉर्ट में बाहरी लोगों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधि किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रणनीति बनाई। रिसॉर्ट में पार्टी शुरू होने के बाद जैसे ही आपत्तिजनक गतिविधियां शुरू हुईं पुलिस ने तुरंत रेड मार दी।

पुलिस के मुताबिक रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि नेपाल, बंगाल और यूपी की 10 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।

छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस के बार संचालित पाया गया है साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब, भारी नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार इस पूरे प्रकरण में होटल स्टाफ भी शामिल है, इस दौरान रिसोर्ट का मैनेजर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने…

    जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार; वीडियो फुटेज से होगी बाकी की पहचान….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा…