ट्रक में चालक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर स्थित कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच तहकीकात की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक अजय पाल (53) निवासी अमरोहा का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

  • Related Posts

    चलती कार की खिड़कियों पर लटककर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, कार का चालान,शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतारी, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। चलती कार से बाहर लटककर हुड़दंगबाजी और स्टंट करने वालों के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन का चालान कर शीशों पर…

    शहर में सफाई व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मानसून सीजन के दृष्टिगत महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने शहर की…