शहर में सफाई व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश..

Spread the News

हल्द्वानी। मानसून सीजन के दृष्टिगत महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिकोनिया, नैनीताल रोड, कैनाल रोड (निकट जीएसटी भवन, काठगोदाम) तथा वार्ड संख्या 29 एवं 30 का दौरा कर सफाई, नालियों की स्थिति एवं जलभराव की संभावनाओं का जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और नगर निगम स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करेगा।

महापौर ने कहा कि बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था और जल निकासी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम की टीमें लगातार मैदान में हैं और प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्वच्छ और व्यवस्थित शहर केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।

महापौर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हल्द्वानी-काठगोदाम का प्रत्येक वार्ड स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त रहे। नागरिकों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और नगर निगम हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, नालियों में कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    कोश्यारी के बाद ऐरी की दस्तक, बल्यूटिया के घर पहुंची सियासत; हल्द्वानी में नए समीकरणों की आहट!

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी की सियासत में इन दिनों दीपक बल्यूटिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चुनावी सरगर्मियां बढ़ने से पहले जिस तरह एक के बाद एक बड़े…

    डकैती के बाद एक्शन में पुलिस, दिल्ली से किच्छा तक दबिश; चार और गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News10-12 हथियारबंद बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर मचाई थी दहशत, आठ लाख नकदी समेत मोबाइल और जेवर लूटने का आरोप हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त की शाम हुई…